क्या आप जानते हैं कि YouVersion के पास बाइबल ऐप्स का एक पूरा परिवार है? बच्चों से लेकर किशोरों तक, और वयस्कों तक—हर कोई परमेश्वर के वचन से अलग तरीके से जुड़ता है। इसीलिए हमने अलग-अलग आयु वर्गों और क्षेत्रों के लोगों के लिए ऐप्स बनाए हैं।
जानें कि कौन-सा बाइबल ऐप आपके लिए सबसे अच्छा है!
प्रस्तुत है: Bible Loop
Bible Loop हमारे ऐप परिवार का सबसे नया सदस्य है! किशोरों के लिए बनाया गया Bible Loop, पवित्रशास्त्र को याद करने और मन में बसाए रखने के लिए रोचक गतिविधियाँ, इंटरैक्टिव/सहभागितापूर्ण सुविधाएँ और खेल प्रदान करता है। अगर आप किशोर हैं, या आपके जीवन में कोई किशोर है, तो आप इसे ज़रूर आज़माना चाहेंगे।
बाइबल एप्प बच्चों के लिए
यह ऐप आपके जीवन में मौजूद छोटे बच्चों के लिए है। Bible App for Kids में आपको बाइबल की ऐसी जीवंत कहानियाँ और इंटरैक्टिव/सहभागितापूर्ण खेल मिलेंगे, जो बच्चों के मन में परमेश्वर और उसके वचन के प्रति प्रेम जगाने में मदद करते हैं।
बाइबिल App
मिलिए दुनिया के नंबर 1 सबसे ज़्यादा डाउनलोड किए जाने वाले बाइबल ऐप से! 3,500 से अधिक अनुवादों, 2,300 भाषाओं और हज़ारों बाइबल योजनाओं तक पहुँच के साथ, परमेश्वर के वचन में अपने अनुकूल तरीके से समय बिताना कभी इतना आसान नहीं रहा।
बाइबिल एप का प्रतीक चिन्ह
Bible App Lite आपको कहीं भी, किसी भी समय, ऑफ़लाइन/बिना इंटरनेट के परमेश्वर के वचन का अनुभव करने देता है। यह ऐप चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध है।
इनमें से कोई एक ऐप डाउनलोड करके 30-दिन की चुनौती का हिस्सा बनें! और, 1 नवंबर से शुरू करके लगातार 30 दिनों तक बाइबल ऐप का उपयोग करें और विशेष ग्लोबल/वैश्विक बाइबल माह बैज अर्जित करें।
यह पोस्ट निम्नलिखित भाषाओं में भी उपलब्ध है:

