आपने 30 दिनों तक परमेश्वर का वचन पढ़ने का संकल्प लिया … और इस सफ़र में आप अकेले नहीं थे।
इस नवंबर आप उन 3,000,000 से अधिक लोगों में शामिल हुए, जो बाइबल से जुड़े रहे।
उन्हीं लोगों में से एक थीं पामेला।
बड़े होते हुए, पामेला ने बहुत दर्द और तकलीफ़ झेली। उनके मन में यह सवाल था कि वे आख़िर कौन हैं। तभी उन्होंने बाइबल की ओर रुख किया और उन्हें पहचान के बारे में एक योजना मिली।
“परमेश्वर के वचन ने मुझे दिखाया कि मेरी पहचान प्रभु यीशु पहले ही मुझे दे चुके हैं। मैंने बस अब तक उसे पहचाना नहीं था। उस सच्चाई ने सब कुछ बदल दिया।”
पामेला, मेक्सिको
ग्लोबल/वैश्विक बाइबल माह भले ही ख़त्म हो रहा हो, लेकिन परमेश्वर का वचन सिर्फ़ एक मौसम तक सीमित नहीं है। परमेश्वर के वचन को अपने रोज़मर्रा के जीवन का हिस्सा बनाएँ और सच्चाई को अपने जीवन में बदलाव लाने दें—ठीक वैसे ही, जैसे इसने पामेला के जीवन को बदल दिया।
तो आगे बढ़ते रहिए! उनके वचन के ज़रिए परमेश्वर से जुड़ते रहिए और देखिए कि वे आगे क्या करते हैं…
यह पोस्ट निम्नलिखित भाषाओं में भी उपलब्ध है:

