जब उम्मीद करना भी नामुमकिन लग रहा था, तब परमेश्वर ऐलिस से मिले।

सामग्री संबंधी चेतावनी: आगे दी गई कहानी में आत्म-क्षति और अवसाद से जुड़े विषय हैं, जो कुछ पाठकों के लिए परेशान करने वाले हो सकते हैं।

जब उम्मीद करना भी नामुमकिन लग रहा था, तब परमेश्वर ऐलिस से मिले।

जब ऐलिस सोलह साल की थी, तब वह दर्द और खोने के दुख में घिरी हुई थी और अवसाद व अकेलेपन से बुरी तरह जूझ रही थी।

जब निराशा बढ़ती जा रही थी, तब एक रात उसने अपनी जान लेने का फैसला किया। और तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसे समझाया नहीं जा सकता।

अपने बहुमंजिला अपार्टमेंट की मुंडेर पर खड़ी ऐलिस को अचानक हवा का एक तेज़ झोंका लगा, जिससे वह आगे गिरने के बजाय पीछे की ओर अपने कमरे में जा गिरी।

ज़मीन पर पड़ी, सदमे में और रोती हुई ऐलिस को उसकी पड़ोसी का एक संदेश मिला, जिसमें उसे चर्च आने का निमंत्रण दिया गया था। वह जाने के लिए राज़ी हो गई और वहीं उसने पहली बार बाइबल ऐप के बारे में जाना।

जब उम्मीद करना भी नामुमकिन लग रहा था, तब परमेश्वर ऐलिस से मिले।

उसने एक बाइबल योजना शुरू की और उसके ज़रिए उसने आशा का अनुभव किया और अपना जीवन प्रभु यीशु को समर्पित कर दिया।

आज, ऐलिस उसी ऐप के ज़रिए YouVersion पार्टनर के रूप में बाइबल योजनाएँ बनाती और प्रकाशित करती हैं, जिसने उन्हें प्रभु यीशु से मिलवाया था। वे सिर्फ़ आशा से भरी ही नहीं हैं, बल्कि दूसरों तक आशा भी पहुँचा रही हैं।

क्या आपके जीवन में कोई ऐसा है जिसे परमेश्वर की बहुत ज़रूरत है? उन्हें बाइबल ऐप के बारे में बताइए और परमेश्वर से प्रार्थना कीजिए कि वे उनके जीवन को आशा से भर दें।

Share this post:

यह पोस्ट निम्नलिखित भाषाओं में भी उपलब्ध है: अंग्रेजी अफ़्रीकांस इन्डोनेशियाई जर्मन स्पेनिश फिलीपीनी (तागालोग) फ्रेंच इतालवी डच पुर्तग़ाली रोमानियाई रूसी जापानी चीनी (साधारण) चीनी (परम्परागत) कोरियाई अरबी बेलारूसी बंगाली बुल्गेरियाई भाषा दानिश फिनिश भाषा ग्रीक/यूनानी इब्रानी हंगेरी मलय मंगोलियन नेपाली नार्वेजियन फारसी पोलिश पुर्तग़ाली (पुर्तगाल) स्लोवाक भाषा स्वाहिली स्वीडन की भाषा तमिल तेलुगू थाई तुर्की यूक्रेनियन उर्दू वियतनामी ज़ूलू चेक भाषा खमेरी भाषा मलयालम म्यांमार बर्मी भाषा (यूनिकोड) लिथुअनिअन भाषा मैसीडोनियन म्यांमार बर्मी भाषा (ज़ॉगी) सर्बियाई भाषा Armenian आइसलैंड का भाषा क्रोएशियाई अल्बानियन वेल्श कैटलन/स्पेन लात्वीय भाषा हैतियाई क्रेओल भाषा शोना सोरानी कर्दिश ख़ोज़ा योरूबा भाषा Igbo Serbian (Latin) Slovenian