मई 1, 2020अक्टूबर 11, 2021 पर प्रकाशित किया गया पाठक योजनाएँ – मई 2020 7 बातें जो बच्चों की परवरिश के विषय में बाइबल हमें बताती है 7 दिवस बच्चों की परवरिश करना, अतिउत्तम परिस्थितियों में भी, कठिन है। इस सात दिन की योजना में वास्तविक-जगत के माता-पिता — जो यूवर्जन के स्टाफ के सदस्य भी हैं — बताते हैं कि वे परमेश्वर के वचन के सिद्धांतों को अपने जीवनों के इस मुख्य पहलू पर किस रीति से अपनाते हैं। प्रतिदिन के संदेश के साथ एक बाइबल-पद चित्र भी दिया गया है जिसे आप अपने खुद के सफर में प्रयोग कर सकते हैं। रोमियो 8 दिवस यह आसान पाठक योजना आपको रोमियो के ग्रंथ अध्ययन में मददगार साबित होगा।इसे आप व्यक्तिगत और सामूहिक अध्ययन के लिए भी उपयुक्त कर सकते हैं। Share this post:
अप्रैल 1, 2020अक्टूबर 11, 2021 पर प्रकाशित किया गया पाठक योजनाएँ – अप्रैल 2020 क्यों ईस्टर (पुनरुत्थान दिवस)? 5 दिन क्यों ईस्टर (पुनरुत्थान दिवस) महत्वपूर्ण है? 2,000 साल पहले पैदा हुए व्यक्ति में इतनी दिलचस्पी क्यों है? यीशु जी के बारे में इतने सारे लोग क्यों उत्साहित हैं? हमें उनकी आवश्यकता क्यों है? प्रभु यीशु जी क्यों आए? प्रभु यीशु जी की मृत्यु क्यों हुई? किसी को पता लगाने के लिए क्यों परेशान होना चाहिए? इस 5-दिवसीय योजना में, पादरी “निकी गंबेल” उन बहुत सवालों के मजबूत जवाब देता है। यीशु: हमारी विजय पताका 7 दिवस जब हम ईस्टर मनाते हैं, तो हम इतिहास में सबसे बड़ी जीत का जश्न मनाते हैं। यीशु जी की मृत्यु और पुनरुत्थान के माध्यम से, उसने (हमेशा के लिए!) पाप और कब्र की शक्ति, और पाप के सभी दुष्प्रभावों को हराया, और उसने उस जीत को हमारे साथ साझा करना चुना। इस ईस्टर सप्ताह, आइए उन कुछ गढ़ों की जाँच करें जिन्हें यीशु ने हराया था। आइए हम उस लड़ाई को प्रतिबिंबित करें जो यीशु ने हमारे लिए लड़ी थी। और हम उसकी स्तुति करें, जो हमारा विजय का पताका है। ईस्टर की कहानी 7 दिवस आप अपने जीवन का अंतिम सप्ताह कैसे व्यतीत करना चाहेंगे?जब आप यह जानते हैं की आपका आखरी वक्त करीब हैं। प्रभु ईसा मसीह का अंतिम सप्ताह मानवीय रूप में धरती पर यादगार लम्हों से भरपूर था ,भविष्यवाणी का पूरा होना,घनिष्ठ प्रार्थना,प्रतीकात्मक कार्य,गहरी चर्चा और दुनिया को बदलने वाले कार्यक्रमों के साथ था। इस योजना का संरचना ईस्टर से पहले सोमवार के लिए किया गया हैं,जो आपको हररोज़ चार सुसमाचार में से एक अध्याय इस पवित्र सप्ताह के बारे में अध्ययन हेतु मददगार साबित होगा। यूहन्ना 10 दिन यह आसान योजना आपका यूहन्ना रचित सुसमाचार में शुरू से अन्त तक नेतृत्व करेगी। Share this post:
मार्च 1, 2020अक्टूबर 11, 2021 पर प्रकाशित किया गया पाठक योजनाएँ – मार्च 2020 60 दिन नए नियम की यात्रा 60 दिन यह बाइबिल पठन योजना 60 दिन में नए नियम के माध्यम से आपका मार्गदर्शन करेगी। बहुत सी पुस्तकें आपको जानकारी देंगी, लेकिन बाइबिल में वो सामर्थ है जो आपको बदल सकती है। बस केवल प्रतिदिन के चुने हिस्से को पढ़ें, और फिर आपके जीवन जीवन में जो सामर्थ, अंतर्दृष्टि, तथा बदलाव होगा उससे आप आश्चर्यचकित हो जायेंगे। मरकुस 8 दिवसीय यह आसान पाठक योजना आपको मरकुस के सुसमाचार को पहले अध्याय से लेकर अंतिम अध्याय तक अध्ययन करने में मददगार साबित होगा। खोज 7 दिवस इस 7-दिवसीय पठन योजना में, Beth Moore आपको पवित्र शास्त्र के सवालों का उपयोग करते हुए, परमेश्वर के साथ (जो आपको सबसे अच्छा जानता है) अंतरंगता में ले जाता है। एक वाक्य के अंत में घुमावदार विराम चिह्न जिज्ञासा, रुचि और शायद संदेह की बात करता है। एक प्रश्न भेद्यता के लिए, अंतरंगता के लिए निमंत्रण है। बाइबल ऐसे किसी भी निमंत्रण से शर्मिंदा नहीं है। बार-बार हम परमेश्वर के लोगों को उनके निर्माता के प्रश्न पूछते हुए देखते हैं। हम ब्रह्मांड के परमेश्वर को भी उनकी रचना के प्रश्न पूछते हुए देखते हैं। “खोज” निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए एक चुनौती है। शब्द खोजना सीखें, परमेश्वर के सवालों का जवाब देना सीखें और अपने सवालों को अपने पास लाना सीखें। कुटिल विराम चिह्न को एक नक्शे की तरह कार्य करें, जो आपको और आपके स्वर्गीय पिता के बीच घनिष्ठ संबंध की ओर ले जा सकता है। Share this post:
फ़रवरी 1, 2020अक्टूबर 11, 2021 पर प्रकाशित किया गया पाठक योजनाएँ – फ़रवरी 2020 प्रार्थना 21 दिन विश्वासयोग्य लोगों तथा यीशु मसीह के स्वयं के शब्दों, दोनों की प्रार्थनाओं से सीखें कि कैसे उत्तम तरीके से प्रार्थना की जाती है। दृढ़ता और धैर्य के साथ, प्रतिदिन अपनी विनतियों को परमेश्वर के समक्ष रखने के लिए प्रेरणा पाएं। साफ़ मन वालों की शुद्ध प्रार्थना के विपरीत खालीपन, स्वयं-धर्मी की प्रार्थना के उदाहरणों को देखें। लगातार प्रार्थना करतें रहें। लेन्ट – 40 दिन मे व्रत 47 दिन लेन्ट के व्रत के समय हमेशा एक मोसम है, जब हस प्रभु यीशु जी की बलिदन के बारे मे केन्द्रित होते हैं। हम हर साल, बार-बार, इस अनमोल उपहार पर ध्यान लगा सकते हैं, और बार-बार हम नया, सुन्दर चीज़ देखते हैं, और बार-बार हम चकित हो सकते हैं। इस योजना में, आप प्रभु यीशु जी की अंतिम हफ़ते (प्रितवी पर) के बारे मे पधेन्गे. इस योजना 47 दिन का अध्ययन हैं, लेकिन, परंपरा के कारन, हर रविवार आराम के लिय एक छुट्टी है। Share this post:
सितम्बर 1, 2019अक्टूबर 4, 2021 पर प्रकाशित किया गया पाठक योजनाएँ – सितंबर 2019 आस्था 12 दिन क्या देखना विश्वास करना है? या विश्वास देखना है? यह दोनों विश्वास के प्रश्न हैं। यह योजना, विश्वास का बहुत गहरा अध्ययन प्रस्तुत करती है-पुराने नियम की कहानियों से लेकर यीशु मसीह की इस विषय पर शिक्षा तक के वास्तविक लोग जिन्होंने असंभव परिस्थितियों में बहुत साहसिकता/निडरता से विश्वास का प्रमाण दिया/प्रदर्शन किया। अपने पाठों के द्वारा, आप परमेश्वर के साथ अपने सम्बन्ध/रिश्ते को और अधिक गहरा करने तथा यीशु के और अधिक विश्वासयोग्य चेले बनने के लिए बहुत उत्साहित होंगे। 2 कुरिन्थियों 7 दिवसीय यह आसान पाठक योजना आपके स्वयं या अपने मित्रों के संग 2 कुरिन्थियों की किताब अध्ययन में मददगार साबित होगा। “सांस लेने के लिए जगह” 5 दिन क्या आपको कभी ऐसा एहसास हुआ जैसे आपको कुछ अच्छा नही लग रहा क्योंकि आप सब कुछ करने का प्रयास कर रहे हैं? अपने प्रियजनों के साथ जीवन में बहुकार्यन करते हैं, तो आप कार्यकुशल तो हैं। पर आप क्लांत हैं। आपको बस थोड़ा विश्राम चाहिए। एक साधारण निमंत्रण के द्वारा, परमेश्वर आपके ज़बरदस्त गति के बदले आपको शांति देने वाला रास्ता मुहैया कराते हैं। ये योजना आपको दिखाएगी की इसे कैसे किया जाए। Share this post: