|
|
|
|
|
|
|
|
BibleProject: पुस्तक संक्षिप्त विवरण : नया नियम: लूकस – प्रेरितों
![]()
एक सचित्र रूपरेखा के माध्यम से बाइबिल के प्रत्येक पुस्तक के आकार और मूल विषयों को दृष्टिगोचर करें।
|
|
|
हम जानते हैं कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम करते हैं और उसके उद्देश्य के अनुसार बुलाये गये हैं, परमेश्वर उनके कल्याण के लिए सभी बातों में उनकी सहायता करता है

28
हम जानते हैं कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम करते हैं और उसके उद्देश्य के अनुसार बुलाये गये हैं, परमेश्वर उनके कल्याण के लिए सभी बातों में उनकी सहायता करता है
29
क्योंकि परमेश्वर ने निश्चित किया कि जिन्हें उसने पहले से अपना समझा, वे उसके पुत्र के प्रतिरूप बनाये जायेंगे, जिससे उसका पुत्र इस प्रकार बहुत-से भाई-बहिनों में पहिलौठा हो।
30
उसने जिन्हें पहले से निश्चित किया, उन्हें बुलाया भी है : जिन्हें बुलाया, उन्हें धार्मिक भी ठहराया है और जिन्हें धार्मिक ठहराया है, उन्हें महिमान्वित भी किया है।
31
और कहना ही क्या है? यदि परमेश्वर हमारे पक्ष में है, तो कौन हमारे विरुद्ध होगा?
32
उसने अपने निजी पुत्र को भी नहीं बचाया, उसने हम सब के लिए उसे समर्पित कर दिया। तो, इतना देने के बाद, क्या वह हमें अपने पुत्र के साथ सब कुछ नहीं देगा?
33
जिन्हें परमेश्वर ने चुना है, उन पर कौन अभियोग लगा सकेगा? जिन्हें परमेश्वर ने दोष-मुक्त कर दिया है
34
उन्हें कौन दोषी ठहरायेगा? क्या येशु मसीह ऐसा करेंगे? वह तो मर गये, बल्कि जी उठे और परमेश्वर के दाहिने हाथ विराजमान हो कर हमारे लिए निवेदन करते रहते हैं।
35
कौन हम को मसीह के प्रेम से अलग कर सकता है? क्या विपत्ति या संकट? क्या अत्याचार, भूख, नग्नता, जोखिम या तलवार?
36
जैसा कि धर्मग्रन्थ में लिखा है, “तेरे कारण दिन-भर हमारा वध किया जाता है। हमें वध होने वाली भेड़ जैसा समझा गया।”
37
किन्तु इन सब बातों में हम उन्हीं के द्वारा पूर्ण विजय प्राप्त करते हैं, जिन्होंने हमसे प्रेम किया है।
38
मुझे दृढ़ विश्वास है कि न तो मृत्यु न जीवन, न स्वर्गदूत न नरकदूत, न वर्तमान न भविष्य, न सामर्थ्यगण
39
न आकाश में या पाताल में कोई शक्ति और न समस्त सृष्टि में कोई वस्तु हमें परमेश्वर के उस प्रेम से अलग कर सकती है, जो हमें हमारे प्रभु येशु मसीह द्वारा मिला है।
पाठक योजनाएँ – जून 2021
भजन संहिता 91 – तू मेरा शरण-स्थल और गढ़ है, तू मेरा परमेश्वर है
1
ओ सर्वोच्च प्रभु के आश्रय में रहने वाले, सर्वशक्तिमान परमेश्वर की छाया में निवास करने वाले
2
प्रभु से यह कह, “तू मेरा शरण-स्थल और गढ़ है, तू मेरा परमेश्वर है, तुझ पर मैं भरोसा करता हूँ।”
3
वह तुझे बहेलिए के फंदे से, घातक महामारी से छुड़ाएगा
4
वह तुझे अपने पंखों से घेर लेगा, तू उसके चरणों में शरण पाएगा; उसकी सच्चाई ही ढाल और झिलम हैं।
5
तू रात के आतंक से, और दिन में चलने वाले तीर से
6
अन्धकार में फैलने वाली महामारी से, और दोपहर में विनाश करनेवाले भयंकर रोग से भयभीत न होगा।
7
तेरे निकट हजार लोग, तेरी दाहिनी ओर लाख लोग गिरते हों, पर महामारी तेरे पास नहीं आएगी।
8
तू केवल अपने नेत्रों से दृष्टि करेगा, तू दुर्जनों के प्रतिफल को देखेगा।
9
तूने प्रभु को अपना शरण-स्थल माना है। सर्वोच्च प्रभु तेरा धाम है।
10
इसलिए बुराई तेरे पास पहुंच नहीं सकेगी, महा विपत्ति तेरे शिविर के निकट आने न पाएगी।
11
तेरे समस्त मार्गों में तेरी रक्षा हेतु, प्रभु अपने दूतों को आज्ञा देगा।
12
वे तुझे अपने हाथों पर उठा लेंगे, जिससे तेरे चरणों को पत्थर से ठेस न लगे।
13
तू सिंह और सांप को कुचलेगा, तू युवा सिंह और अजगर को पैर-तले रौंदेगा।
14
प्रभु कहता है, ‘वह मुझ से प्रेम करता है, अत: मैं उसको छुड़ाऊंगा; वह मेरे नाम को जानता है, इसलिए मैं उसकी रक्षा करूंगा।
15
जब वह मुझे पुकारेगा, मैं उसे उत्तर दूंगा; संकट में मैं उसके साथ रहूंगा; मैं उसे मुक्त करूंगा और उसे महिमान्वित करूंगा।
16
मैं उसको दीर्घायु से तृप्त करूंगा, और उसे अपने उद्धार का दर्शन कराऊंगा।’










