हे स्‍वर्ग में विराजमान हमारे पिता

हे स्‍वर्ग में विराजमान हमारे पिता

9  
अत: तुम इस प्रकार प्रार्थना किया करो : हे स्‍वर्ग में विराजमान हमारे पिता! तेरा नाम पवित्र माना जाए।

10  
तेरा राज्‍य आए। तेरी इच्‍छा जैसे स्‍वर्ग में, वैसे पृथ्‍वी पर भी पूरी हो।

11  
हमारा प्रतिदिन का भोजन आज हमें दे।

12  
हमारे अपराध क्षमा कर, जैसे हमने भी अपने अपराधियों को क्षमा किया है।

13  
और हमें परीक्षा में न डाल, बल्‍कि बुराई से हमें बचा। [क्‍योंकि राज्‍य, सामर्थ्य और महिमा सदा तेरे हैं। आमेन।]

Matthew 6 in Hindi

Matthew 6 in English

Share this post:

यीशु मसीह की पृष्ठभूमि पर आखिरी बातें क्या थीं?

यीशु मसीह की पृष्ठभूमि पर आखिरी बातें क्या थीं?

[येशु ने कहा, “पिता! इन्‍हें क्षमा कर, क्‍योंकि ये नहीं जानते कि क्‍या कर रहे हैं।”] तब उन्‍होंने चििट्ठयाँ डाल कर येशु के वस्‍त्र आपस में बाँट लिये।

लूकस 23:34

येशु ने उससे कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, तुम आज ही स्‍वर्गधाम में मेरे साथ होगे।”

लूकस 23:43

येशु ने अपनी माता को और उनके पास खड़े अपने उस शिष्‍य को, जिस से येशु प्रेम करते थे, देखा। उन्‍होंने अपनी माता से कहा, “हे नारी! देखिए, यह आपका पुत्र है।” इसके पश्‍चात् उन्‍होंने उस शिष्‍य से कहा, “देखो, यह तुम्‍हारी माँ हैं।” उसी समय से वह शिष्‍य मरियम को अपने घर ले गया।

योहन 19:26-27

लगभग तीन बजे येशु ने ऊंचे स्‍वर से पुकारा, “एली! एली! लेमा सबकतानी?” अर्थात् “हे मेरे परमेश्‍वर! हे मेरे परमेश्‍वर! तूने मुझे क्‍यों त्‍याग दिया है?”

मत्ती 27:46

तब येशु ने यह जान कर कि अब सब कुछ पूरा हो चुका है, धर्मग्रन्‍थ का लेख पूरा करने के उद्देश्‍य से कहा, “मैं प्‍यासा हूँ।”

योहन 19:28

येशु ने अम्‍लरस ग्रहण कर कहा, “सब पूरा हुआ।” और सिर झुका कर अपना प्राण त्‍याग दिया।

योहन 19:30

येशु ने ऊंचे स्‍वर से पुकार कर कहा, “पिता! मैं अपनी आत्‍मा को तेरे हाथों में सौंपता हूँ”, और यह कह कर उन्‍होंने प्राण त्‍याग दिये।

लूकस 23:46

Share this post:

अब आपके बच्चे बाइबल एप्प बच्चों के लिए का अनुभव हिन्दी में कर सकते हैं।

अब आपके बच्चे बाइबल एप्प बच्चों के लिए का अनुभव हिन्दी में कर सकते हैं।

आज हमारे मिनिस्ट्री साझेदार OneHope के साथ बाइबल एप्प बच्चों के लिए का हिन्दी में लोकार्पण करने में हमें बेहद ख़ुशी हैं। अब पहले से भी और अधिक बच्चे बाइबल का मजा ले सकते हैं ।सेटिंग में जाकर अन्य भाषाओं में एप्प आसानी से बदल सकते हैं। सुनिश्चित करे की आपने नवीनतम रिलीज़ से अपना एप्प अपडेट किया हैं, और सेटिंग से नई भाषा चुने। अफ़्रीकी भाषा, अरबी, ब्राज़ीली पुर्तुगाली, चीनी भाषा(मंदारिन ऑडियो सरल या परंपरागत शैली), डच, अंग्रेजी(US या UK), फ़ारसी, फिलीपीनी भाषा(तागालोग), फ्रेंच, जर्मन, हिन्दी, इंडोनेशियन, इटालियन, जापानी, कोरियाई, रूसी, स्पेनिश, थाई, तुर्किश, उर्दू, वियतनामी से चुनिए। इन भाषाओँ में सुनने और पढ़ने की सुविधा। इस खुशखबरी को मनाने में हमारी मदद करे!

 


BAFK-app-icon-1024

बच्चों के लिए बाइबल एप्प के बारे में

बाइबल एप्प बच्चों के लिए Youversion बाइबल एप्प निर्माताओं की संरचना हैं, बच्चों को मज़ेदार बाइबल अनुभव हो यह ध्यान में रखकर इसको रूपांकित किया गया हैं। OneHope मिनिस्ट्री के साथ मिलकर विकसित, बाइबल एप्प बच्चों के लिए हमेशा निःशुल्क हैं और अब तक १२ मिलियन एप्पल, एंड्राइड, और किंडल डिवाइस पर इनस्टॉल किया जा चुका हैं। दुनिया भर के कई देशों में और अनेक भाषाओं में बच्चे इसका मजा ले रहे हैं – जैसे अफ़्रीकी भाषा, अरबी, ब्राज़ीली पुर्तुगाली, चीनी भाषा(मंदारिन ऑडियो सरल या परंपरागत शैली) डच, अंग्रेजी(US या UK), फ़ारसी, फिलीपीनी भाषा(तागालोग), फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियन, इटालियन, जापानी, कोरियाई, रूसी, स्पेनिश, थाई, तुर्किश, उर्दू, वियतनामी और अब……हिन्दी में!

अभी इनस्टॉल करे

Share this post: